Your Ad Here

Sunday, August 5, 2012

अमेरिका में गुरुद्वारे में अंधाधुंध फायरिंग, आठ मरे


न्यूयॉर्क। अमेरिका के विस्कोंसिन में रविवार को गुरुद्वारे में कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। इसमें एक हमलावर सहित करीब आठ लोगों के मारे जाने की खबर मिली है। इसमें 20 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक दो-तीन हमलावरों ने गुरुद्वारे में कुछ बच्चों सहित करीब 150 लोगों को बंधक बना लिया है। अमेरिका में भारतीय राजदूत निरुपमा राव के मुताबिक यह घटना ओक क्रीक शहर में हुई। पुलिस ने सूचना मिलते ही गुरुद्वारे को घेर लिया। एक चश्मदीद ने पुलिस को बताया है कि गोलीबारी करने वाला भारी भरकम शरीर का श्वेत व्यक्ति था। उसके पास को दो हैंड गन थीं। पुलिस से कोई ब्योरा नहीं मिला है।

विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने भी निरुपमा राव से बात की। उन्हें राव ने बताया कि वे व्हाइट हाउस से लगातार संपर्क में बनी हुई हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस घटना की निंदा की है।
 bhaskar news

No comments:

Post a Comment